अयोध्या, 7 फरवरी 2025, शुक्रवार। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के वरिष्ठ नेता कामेश्वर चौपाल का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे और दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उपचाराधीन थे। चौपाल ने 9 नवंबर 1989 को अयोध्या में राम मंदिर के प्रथम शिलान्यास समारोह में पहली ईंट रखी थी।
चौपाल विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष, बिहार प्रांत के अध्यक्ष, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी और दो बार के सांसद थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने उन्हें ‘प्रथम कारसेवक’ की उपाधि से सम्मानित किया था।
विहिप ने चौपाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “हम सब दिवंगत पुण्यात्मा की शांति व परिजनों को धैर्य प्रदान करने के लिए प्रभु से कामना करते हैं।”