N/A
Total Visitor
30.2 C
Delhi
Saturday, June 28, 2025

वाराणसी :उदय प्रताप महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव- छात्राओं के लिए पहली बार पिंक बूथ , रेड कार्पेट पर होगा स्वागत

वाराणसी। उदय प्रताप महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं के लिए पहली बार पिंक बूथ बनाया जा रहा है। छात्राओं का रेड कार्पेट पर स्वागत होगा और मतगणना में भी महिला कर्मचारी ही तैनात रहेंगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया को पहली बार ऑनलाइन किया जा रहा है।

यह जानकारी प्राचार्य डॉ. जीएस राठौर और मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. मनीष सिंह ने मंगलवार को यूपी कॉलेज के विज्ञान भवन में प्रेसवार्ता में दी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि छात्रसंघ निर्वाचन की अधिसूचना तीन मार्च को जारी होगी। नामांकन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन छह मार्च को किया जाएगा।

प्रत्याशी प्रमाणपत्रों की हार्ड कापी आठ मार्च को जमा करेंगे। दस्तावेजों की जांच नौ मार्च को और उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन होगा। 10 मार्च को नाम वापसी और अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। 15 मार्च को मतदान और मतगणना होगी।
प्रत्याशियों की सुविधा के लिए चुनाव हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। चुनाव हेल्पलाइन नंबर 8953251877 पर छात्र सुबह दस से शाम चार बजे के बीच सुझाव, शिकायत और सहायता के लिए फोन कर सकते हैं। कोरोना के मद्देनजर इस बार 25 बूथ बनाए गए हैं। 25 में से एक पिंक बूथ होगा। पिंक बूथ पर छात्राएं अपना मतदान करेंगी। पिंक बूथ पर सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी।
चुनाव की गतिविधियों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से होगी। जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार कॉलेज परिसर के बाहर चुनाव संबंधित किसी प्रकार की गतिविधि की अनुमति नहीं है। ऐसा करने वाले उम्मीदवारों की उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »