N/A
Total Visitor
30.2 C
Delhi
Saturday, August 2, 2025

उत्तर प्रदेश : माँ समेत तीन बच्चों की बेरहमी से गला रेतकर हत्या

उत्तर प्रदेश के आगरा महानगर में गुरुवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला और उसके तीन बच्चों की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह घर के दरवाजे खुले थे जिसके बाद आसपास के लोगों को हत्या की जानकारी हुई और पुलिस को इसकी सूचनी दी गई।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कूचा साधुराम की है। यहां रेखा राठौर पत्नी सुनील राठौर अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ रह रही थीं। बताया गया है कि दो साल पहले रेखा का तलाक हुआ था। सुनील राठौर कहीं अन्य जगह रहता है। रेखा के तीन बच्चे हैं जिनमें एक 12 साल का बेटा, आठ साल की लड़की माही और दस साल का बेटा पारस है। गुरुवार सुबह रेखा के घर का दरवाजा खुला हुआ था और कुछ सामान घर के बाहर बिखरा था। जिसके बाद पड़ोसियों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में रक्तरंजित चार शव पड़े मिले।

घर की पहली मंजिल पर सभी चार शव मिले हैं। सूत्र बताते हैं कि नीचे के कमरे में चार नीबू, हल्दी, दिया आदि सामान मिला है। जो तंत्र-मंत्र की ओर इशारा कर रहा है। लेकिन पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा है जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि लूटपाट भी की गई है। फिलहाल पुलिस की टीम ने फोरेंसिक विभाग की मदद से साक्ष्य एकत्रित किए है। खोजी श्वान दस्ता ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है। एसपी सिटी बोत्रे प्रमोद रोहन ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »