35.1 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

अमेरिकी सेना ने काबुल में ड्रोन हमला कर अयमान अल जवाहिरी को मार गिराया

अमेरिकी सेना ने काबुल में ड्रोन हमला कर वैश्विक आतंकी संगठन अलकायदा के शीर्ष नेता अयमान अल जवाहिरी को मार गिराया। जवाहिरी ने अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के साथ मिलकर अमेरिका पर 11 सितंबर 2001 को भयावह आतंकी हमले (9/11) की साजिश रची थी। अमेरिका ने ओसामा को 2011 में पाकिस्तान में मार गिराया था। जवाहिरी की मौत की राष्ट्रपति जो बाइडन ने पुष्टि की। उन्होंने कहा ‘न्याय हो गया’

वीडियो संदेश में बाइडन ने कहा कि उनके निर्देश पर अफगानिस्तान के काबुल में हवाई हमला किया गया। इसमें अलकायदा का प्रमुख अयमान अल जवाहिरी मारा गया। जवाहिरी भी ओसामा की तरह एक घर में छिपा बैठा था। ओसामा को अमेरिका के विशेष सैन्य कमांडो ने पाकिस्तान के एक मकान में मार गिराया था।

 

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles