भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने मंगलवार को शाहरुख खान से मुंबई में उनके आवास मन्नत में मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के अलावा दुनियाभर में पड़े बॉलीवुड के प्रभाव पर भी चर्चा की।
इस बात की जानकारी गार्सेटी ने खुद सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने ट्वीट किया, “क्या यह मेरे बॉलीवुड डेब्यू का समय है? सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ उनके आवास मन्नत में शानदार बातचीत हुई, मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री के बारे में और जानने और दुनियाभर में हॉलीवुड और बॉलीवुड के विशाल सांस्कृतिक प्रभाव पर चर्चा की।”