प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कार्यक्रम में भाग लेने काशी आए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे हो गए हैं। इन छह वर्षों में प्रदेश में बहुत परिवर्तन हुआ है। बिजली लगातार मिल रही है। लोगों का भरोसा बढ़ा है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में कानून का राज स्थापित हुआ है। बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर हुई है। प्राइमरी स्कूल कॉन्वेंट जैसे बन गए हैं। दाखिले के लिए लाइन लग रही है। गांवों में पंचायत भवन बन गए हैं। जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी पहुंच रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में काशी विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सड़कें चौड़ी हुई हैं। अब काशी को रोपवे की सौगात मिल गई है। रेलवे स्टेशन से सीधे हम बाबा के दर्शन कर पाएंगे। काशी के संचरना में अभूतपूर्व बदलाव हुआ है। उप मुख्यमंत्री ने देर शाम विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों केसाथ समीक्षा बैठक की।