Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सड़क सुरक्षा के लिए एक जन जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने परिवहन विभाग की कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।
आदित्यनाथ ने कहा “रोजाना 65 लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं। सार्वजनिक जागरूकता पैदा करके संख्या को कम किया जा सकता है। हमने आज सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान शुरू किया है। लोगों को बिना लाइसेंस के वाहन चलाने से बचना चाहिए।नशे में गाड़ी चलाना भी दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण है|
यह सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए समर्पित एक महीने का अभियान है। परिवहन और स्वास्थ्य विभाग भी अभियान में शामिल हैं। हर जिले में नोडल अधिकारी के रूप में डीएम होंगे। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को अभियान समाप्त होने के बाद हम विभागों की समीक्षा करेंगे।
उन्होंने कहा “हम पहले सप्ताह में जागरूकता फैलाएंगे और दूसरे सप्ताह से कार्रवाई करना शुरू करेंगे,सीएम ने 55 करोड़ रुपये से अधिक की कई परिवहन परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।