लखीमपुर-खीरी पुलिस की अनोखी पहल, कोहरे में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रॉली पर रेडियम रिफ्लेक्टर

0
94
लखीमपुर खीरी, 16 नवंबर 2024, शनिवार। लखीमपुर-खीरी में पुलिस ने कोहरे के कहर को रोकने के लिए बड़ा अभियान चलाया है। हैदराबाद प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ट्रॉली पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए हैं ताकि रात में वाहन चालकों को ट्रॉली दिखाई दे सकें और दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
इस अभियान के तहत पुलिस टीम गांव-गांव जाकर ट्रॉली पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगा रही है, जिससे कोहरे के चलते सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। निरीक्षक शिवाजी दूबे ने बताया कि यह अभियान लोगों की सुरक्षा के लिए चलाया गया है और इससे दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here