22.1 C
Delhi
Thursday, February 6, 2025

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी कांग्रेस-एनसी पर जमकर बरसे

मंत्री जीतन राम मांझी ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल काॅन्फ्रेंस की सरकार बनी तो वह लोग राज्य पाकिस्तान से मिला देगें। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह लोग सत्ता के लिए आतंकी हिजबुल से भी हाथ मिला सकते हैं। बता दें कि उक्त बयान से पहले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर भी कहा था कि कश्मीर में चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान और हिजबुल के साथ भी गठबंधन कर सकती है।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बांग्लादेश की सरकार जब से बदली है। वहां के हिंदुओ पर अत्याचार हो रहा है। हिंदू लोगों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने कश्मीर के साथ गलती किया था। अगर कश्मीर को उसी समय पूर्ण रूप में अंगीकृत कर लिया जाता तो जो मसौदा अभी है, वह नहीं होता। वैसे ही इंदिरा गांधी ने यह गलती की बांग्लादेश को जीत कर 91 हजार फौज को सरेंडर करवाकर उसको अलग देश बनाने की क्या जरूरत थी? भारत में मिला लेते तो आज यह स्थिति नहीं होती। संसार में एक धर्म फैलाना चाहता है और उसी धर्म एजेंडा पर पाकिस्तान और बांग्लादेश में काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि पीएम यूक्रेन गए हैं, वहां बताया कि युद्ध नहीं करेंगे। वैसे ही बांग्लादेश की सरकार वहां के अल्पसंख्यकों पर ध्यान देना होगा।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »