केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को आरोग्य धारा 2.0 की शुरुआत की। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी रामधनी से बात की जो 2 करोड़वें लाभार्थी हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने योजना के बारे में उनके अनुभव जाने और उनके सकुशल होने की कामना की।
NHA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर.एस.शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के भारत को स्वस्थ भारत बनाने के सपने को मिलकर साकार करने और जल्द ही मुफ्त उपचार के आंकड़े को 3 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा।
हमें गर्व है कि #AyushmanBharat #PMJAY ने 2 करोड़ उपचार प्रदान करके नई मिसाल क़ायम की है। हम 52 करोड़ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने हेतु प्रतिबद्ध हैं।#2CroreAyushman लाभार्थियों के जीवन में नई उम्मीद भरने की इस यात्रा में हमारे साथ शामिल हों।@rssharma3 pic.twitter.com/NSD3GNBctD
— National Health Authority (NHA) (@AyushmanNHA) August 18, 2021
देश के गरीब लोगों को मुफ्त इलाज देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई ‘आयुष्मान भारत योजना’ से 2 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित होने जा रहे हैं। बता दें कि आयुष्मान भारत PMJAY ने आज 2 करोड़ मुफ्त उपचार दिलाने का लक्ष्य हासिल किया है।