N/A
Total Visitor
33.4 C
Delhi
Thursday, April 24, 2025

शर्मसार हुआ उज्जैन! कलयुग के मोहन राज में बीच सड़क द्रौपदी का चीरहरण, लोग बनाते रहे वीडियो

द्वापरयुग में कृष्ण ने भरी सभा में द्रौपदी की रक्षा की थी। लेकिन कलयुग में मोहन के राज में बीच सड़क द्रौपदी का चीरहरण हुआ और लोग तमाशा देखते रहे। द्रौपदी की लाज रखने की बजाय लोग वीडियो बनाते रहे। ये बेशर्मी भरा वाक्या मध्यप्रदेश के उज्जैन की है। खबरों के मुताबिक, उज्जैन के कोयला फाटक इलाके में सड़क के फुटपाथ पर एक युवक महिला के साथ खुलेआम दुष्कर्म कर रहा था। इस दौरान कुछ लोग वहां से गुजरे। उन्होंने वीडियो भी बनाया मगर महिला की मदद नहीं की।

बताया जा रहा है कि महिला मजदूर है और वह कोयला फाटक इलाके से गुजर रही थी। इसी दौरान युवक ने उसे रोक लिया और सड़क किनारे फुटपाथ पर ले जाकर रेप किया। मध्य प्रदेश के उज्जैन में दिनदहाड़े रेप का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के मुताबिक, इस मामले में महिला की ओर से शिकायत भी प्राप्त नहीं हुई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने खुद ही मामले को संज्ञान में लिया है। वहीं, इस वीडियो को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा जमकर बयानबाजी की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी सरकार पर तीखे आरोप लगाए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर गिरते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर जुबानी हमला किया।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »