12.1 C
Delhi
Saturday, February 22, 2025

दिल्ली उच्च न्यायालय में दो नए न्यायाधीशों ने ली पद की शपथ, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर हुई 41

नई दिल्ली, 21 फरवरी 2025, शुक्रवार। दिल्ली उच्च न्यायालय में शुक्रवार को दो नए न्यायाधीशों ने पद की शपथ ली, जिससे उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। मुख्य न्यायाधीश डी. के. उपाध्याय ने उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में न्यायमूर्ति रेणु भटनागर और रजनीश कुमार गुप्ता को शपथ दिलाई।
दोनों नए न्यायाधीश पहले जिला न्यायपालिका में न्यायिक अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। मुख्य न्यायाधीश ने दोनों नए न्यायाधीशों को बधाई दी और उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा, “बधाई हो। हमारे उच्च न्यायालय में आपका स्वागत है।”
उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम द्वारा दो न्यायिक अधिकारियों के पक्ष में सिफारिश किए जाने के बाद केंद्र सरकार ने 19 फरवरी को दो नयी नियुक्तियों को अधिसूचित किया था। उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों के स्वीकृत पदों की संख्या 60 है, जिसमें से वर्तमान में 41 न्यायाधीश कार्यरत हैं।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »