14.1 C
Delhi
Wednesday, February 5, 2025

जनजाति गौरव वर्ष: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर कर्तव्य पथ पर झांकी का आयोजन

नई दिल्ली, 26 जनवरी 2025, रविवार। जनजातीय कार्य मंत्रालय ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर मनाए जा रहे जनजाति गौरव वर्ष की उत्पत्ति की झलकियां पेश कीं। भगवान बिरसा मुंडा एक महान आदिवासी नेता और समाज सुधारक थे, जिन्होंने अपने जीवनकाल में अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया और आदिवासी समुदायों के अधिकारों की रक्षा की।
जनजातीय कार्य मंत्रालय की गणतंत्र दिवस झांकी ने स्वतंत्रता संग्राम के साथ-साथ स्वतंत्रता के बाद से राष्ट्र-निर्माण में आदिवासी समुदायों के योगदान को प्रदर्शित किया। झांकी में आदिवासी लोकाचार को प्रदर्शित किया गया, जिसे एक प्राचीन साल के पेड़ के माध्यम से चित्रित किया गया था।
इस झांकी में आदिवासी ज्ञान को भी समाहित किया गया था, जो प्रकृति और मानव विकास के बीच एक सहजीवी संबंध में विश्वास करती है। आदिवासी नारा ‘जल, जंगल, जमीन’ सतत विकास का वैश्विक मॉडल है। झांकी के केंद्र में स्वतंत्रता संग्राम में बिरसा मुंडा के बलिदान को दर्शाया गया था। ‘अबुआ दिशुम, अबुआ राज’ (हमारा देश, हमारा शासन) के लिए अंग्रेजों के खिलाफ उनका आह्वान प्रदर्शनी में परिलक्षित हुआ।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »