16.1 C
Delhi
Sunday, February 23, 2025

उत्तर प्रदेश में तबादला तूफान: 31 आईएएस अधिकारियों के तबादले और 3 नए मंडल आयुक्तों की तैनाती!

लखनऊ, 17 जनवरी 2025, शुक्रवार। उत्तर प्रदेश में रात के अंधेरे में तबादला तूफान आया! 31 आईएएस अधिकारियों के तबादले और 3 नए मंडल आयुक्तों की तैनाती से प्रशासनिक हलचल मच गई है! नए फेरबदल में विशाख लखनऊ के नए डीएम बनाये गए हैं। विशाख इससे पहले अलीगढ़ के जिलाधिकारी थे। सचिव स्तर पर प्रमोट हुए अफसरों में लखनऊ डीएम सूर्यपाल गंगवार और कानपुर नगर के राकेश कुमार सिंह अब सीएम के सचिव होंगे वहीं बाराबंकी के डीएम रहे सत्येन्द्र कुमार भी विशेष सचिव बनाए गए हैं।
इसी तरह जे. रीभा को जिलाधिकारी बांदा और दीपक मीणा को जिलाधिकारी गाजियाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही कुमार हर्ष जिलाधिकारी सुल्तानपुर, शशांक त्रिपाठी जिलाधिकारी बाराबंकी और श्रुति को जिलाधिकारी बुलंदशहर बनाया गया है। वहीं विजय कुमार सिंह मेरठ, संजीव रंजन जिलाधिकारी अलीगढ़, शिव सहाय अवस्थी डीएम प्रतापगढ़, जितेन्द्र प्रताप सिंह को जिलाधिकारी कानपुर नगर, अस्मिता लाल को जिलाधिकारी बागपत, जसजीत कौर को जिलाधिकारी बिजनौर, चन्द्र प्रकाश सिंह को डीएम मथुरा व आशुतोष त्रिपाठी को डीएम फर्रुखाबाद बनाया गया है।
इन मंडलों में नए कमिश्नर तैनात
प्रदेश के तीन मंडलों के कमिश्नर भी बदले गए हैं।
संगीता सिंह को कमिश्नर अलीगढ़ और ऋषिकेश भास्कर यशोद को मेरठ कमिश्नर व शैलेन्द्र कुमार सिंह को मंडलायुक्त आगरा बनाया गया है।

इनको मिली नई जिम्मेदारी

आगरा कमिश्नर रहीं रितु माहेश्वरी को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं सेल्वा कुमारी को मेरठ कमिश्नर से सचिव नियोजन एवं महानिदेशक अर्थ एवं संख्या की जिम्मेदारी दी गई है। नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय को न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज, अर्चना वर्मा को विशेष कार्यकारी अधिकारी, स्वास्थ्य बीमा और ईशान प्रताप सिंह को विशेष कार्यकारी अधिकारी, नागरिक उड्डयन की जिम्मेदारी मिली है। वहीं अलीगढ़ के मंडलायुक्त चैत्रा वी. को युवा एवं प्रांतीय दल का महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। अंकित कुमार अग्रवाल को डीएम बिजनौर से निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण उत्तर प्रदेश व नगेन्द्र प्रताप को डीएम बांदा से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है। वहीं इन्द्र विक्रम सिंह को डीएम गाजियाबाद से सचिव कृषि बनाया गया है। इसके अलावा कृतिका ज्योत्स्ना को डीएम सुल्तानपुर से विशेष सचिव राज्य कर विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »