आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार होगा।

0
118
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति की ऐसी शख्सियत थे जो बेहद कम बोलते थे। मगर जब बोलते, तो सभी उनकी बात सुनते थे। अब वह शख्सियत हमेशा के लिए मौन हो गई। मनमोहन सिंह ने 92 वर्ष की आयु में दिल्ली एम्स में गुरुवार रात अंतिम सांस ली। आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले, शुक्रवार को उनके आवास पर पीएम मोदी-राष्ट्रपति मुर्मू समेत देश के तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

भूटान के राजा और मॉरीशस के विदेश मंत्री भी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने पहुंचे

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और मॉरीशस के विदेश मंत्री मनीष गोबिन भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निगम बोध घाट पहुंचे हैं।

 निगम बोध घाट पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निगम बोध घाट पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने भी पूर्व पीएम को सलामी दी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here