रामनगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीरामलला का दरबार मध्य रात्रि में भी खुलेगा। रामलला के दर्शन अभी सुबह 6:30 बजे से रात दस बजे तक होते हैं। रात दस बजे की शयन आरती के बाद मंदिर का पट बंद किया जाता है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मध्यरात्रि 12 बजे मनाया जाएगा इसलिए सोमवार को रामलला का दरबार मध्यरात्रि में भी खुलेगा। हालांकि इसमें भक्त शामिल नहीं हो पाएंगे
श्रीरामलला की पांचों आरती के लाइव प्रसारण का लाभ भक्तों को जल्द ही मिलेगा। इसके लिए दूरदर्शन परिसर में स्थायी उपकरण लगाने की तैयारी कर रहा है। सेटअप तैयार होते ही सुबह 4 बजे की मंगला आरती, सुबह 6 बजे की श्रृंगार आरती, दोपहर 12 बजे की भोग आरती, शाम 7 बजे की संध्या आरती, रात 10 बजे की शयन आरती का लाइव प्रसारण होगा।