N/A
Total Visitor
34.2 C
Delhi
Sunday, June 22, 2025

आज वर्ल्ड सीनियर सिटिजंस डे

हर परिवार की नींव उस घर के बुजुर्ग होते हैं, इसलिए उनका सम्मान जिंदगी भर किया जाता है और किया भी जाना चाहिए। आज का दिन बुजुर्गों को सम्मान देने का है आज वर्ल्ड सीनियर सिटिजंस डे8 है। हर साल 21 अगस्त को ही विश्व बुजुर्ग दिवस मनाया जाता है। पूरी दुनिया में आज 32वां वर्ल्ड सीनियर सिटिजंस डे मनाया जा रहा है।

वर्ल्ड सीनियर सिटिजंस डे को शुरू करने का प्रस्ताव अमेरिका ने दिया

वर्ल्ड सीनियर सिटिजंस डे को शुरू करने का प्रस्ताव अमेरिका ने दिया था, जब साल 1988 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने इसका प्रस्ताव रखा था। 1988 में 21 अगस्त को रोनाल्ड रीगन ने आधिकारिक तौर पर पहले राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया था।

– इसके 2 साल के बाद 14 दिसंबर 1990 को वर्ल्ड सीनियर सिटिजंस डे मनाने की घोषणा की गई थी। ये घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा की गई थी। वर्ल्ड सीनियर सिटिजंस डे सबसे पहले 1 अक्टूबर 1991 को मनाया गया था, लेकिन बाद में संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसकी तारीख को बदलकर 21 अगस्त कर दिया गया और तभी से पूरी दुनिया में 21 अगस्त को ही वर्ल्ड सीनियर सिटिजंस डे मनाया जाता है।

इस दिन लोगों के अंदर बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने की कोशिश की जाती है। इसके अलावा इन दिन को मनाने का उद्देश्य वृद्ध लोगों की स्थिति के बारे में जागरूकता फैलाना भी है। इस दिन को हम वृद्ध व्यक्ति के अनुभव, क्षमता, उपलब्धियों, और उनकी योग्यता के लिए मनाते है। इसके अलावा अपने पूरे जीवन में अपने प्रयास से बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने बच्चे को जो कुछ भी दिया उसके धन्यवाद और सम्मान के रूप में भी हम World Senior Citizen’s Day मनाते हैं।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »