28.1 C
Delhi
Monday, September 16, 2024

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज छठा दिन, 20 मार्च को मुंबई में होगी समाप्त

लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। आज उनकी यात्रा का छठा दिन है। यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। असम में यह यात्रा 25 जनवरी तक जारी रहेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को नाव से ब्रह्मपुत्र नदी पार की। उन्होंने जोरहाट के निमाती घाट से माजुली तक की दूरी तय की। 

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम के माजुली पहुंच चुकी है। यहां पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा, ‘कोई नियम नहीं तोड़ा गया है। असम के सीएम लोगों को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस यात्रा को कोई नहीं रोक सकता। हम अगले सात दिन के लिए असम में हैं। उन्हें हमें गिरफ्तार करने दीजिए, हम चुनौती स्वीकार करते हैं।’

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘यह यात्रा उन्हें (हिमंत बिस्व सरमा) असम के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री के रूप में बेनकाब करेगी। इसको लेकर वह पूरी तरह से डरे हुए हैं। यात्रा को मिले स्वागत से भी उनको डर सता रहा है।’

मुख्यमंत्री की मियां यात्रा टिप्पणी पर वेणुगोपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री असम के लोगों का अपमान कर रहे हैं। 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
13FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »