एशियाई खेलों का शुक्रवार (29 सितंबर) को छठा दिन है। भारत की नजर निशानेबाजी, एथलेटिक्स और टेनिस में पदक जीतने पर है। पांचवें दिन भारत छह स्वर्ण, आठ रजत और 11 कांस्य के साथ पांचवें पायदान पर रहा था। उसके खाते में कुल 25 पदक थे। शूटिंग की महिला टीम इवेंट में भारत को एक रजत पदक शुक्रवार को मिला। इससे पदकों की कुल संख्या अब 26 हो गई है।
साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन की भारतीय जोड़ी ने टेनिस पुरुष युगल में स्वर्ण पदक जीतने के लिए उतरी है। दोनों का मुकाबला चीनी ताइपे के जेसन और यू-हसिउ से हो रहा है।