N/A
Total Visitor
30.2 C
Delhi
Sunday, July 6, 2025

धर्मनगरी चित्रकूट में आज प्रियंका गांधी नौका मंच से जनता का दिल जीतने की कोशिश करेंगी।

धर्मनगरी से आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जनता का दिल जीतने की कोशिश करेंगी। नौका मंच से वे संबोधन कर सकतीं हैं। स्वामी मत्स्यगजेंद्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक का कार्यक्रम है। उनकी सुरक्षा के लिए धर्मनगरी में एसपीजी ने डेरा जमा लिया है।

मंदिर के पुजारियों से वार्ता कर मंदाकिनी नदी की गहराई और दोनो ओर के घाट की ओर सुरक्षा को लेकर पूर्वाभ्यास भी किया है।  मंगलवार को चित्रकूट मप्र के कांग्रेस विधायक नीलांशू चतुर्वेदी व कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष रंजना बरातीलाल पांडेय ने बताया कि यह पहली बार होगा कि नाव पर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी संबोधन करेंगी। हालांकि यह कार्यक्रम अभी तय नहीं है इसके लिए सुरक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट का इंतजार है।

बुधवार की दोपहर को लगभग एक बजे राष्ट्रीय महासचिव प्रयागराज के रास्ते चित्रकूट पहुंचेंगी। डेढ़ बजे भगवान मत्स्यगजेंद्र नाथ स्वामी का जलाभिषेक फिर मंदाकिनी किनारे मंच से महिलाओं के साथ संवाद होगा। तीन बजे भगवान कामदनाथ मंदिर जाकर पूजन करेंगी। सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र व मंच स्थल से लेकर मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था तैनात रहेगी।

 

भीड़ जुटाने में लगे पदाधिकारी

कांग्रेस विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने मंदाकिनी तट पर मंच से लेकर पंडाल के इंतजाम को कराते रहे वहीं चित्रकूट की जिला उपाध्यक्ष रंजना बरातीलाल पांडेय लगातार गांव गांव जाकर महिलाओं को कार्यक्रम में पहुंचने के लिए प्रेरित करती दिखीं। वहीं अन्य कुछ प्रमुख पदाधिकारी पंडाल तक झांकने नहीं आए।

  1. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू मंगलवार की देर शाम को चित्रकूट पहुंच गये हैं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल से लेकर अन्य स्थानों पर तैयारियों का जायजा लिया। तैयारियों को लेकर जिले के कई पदाधिकारियों की उदासीनता मिलने पर फटकार भी लगाई। संभावना है कि बुधवार की सुबह छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश के मीडिया प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी चित्रकूट पहुंचेंगे।

 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »