तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद सुष्मिता देव पर शुक्रवार (22 अक्टूबर) को त्रिपुरा में हमला हुआ है। सांसद सुष्मिता देव की कार में तोड़फोड़ की गई। तृणमूल कांग्रेस की नेता सुष्मिता देव हमले में घायल हो गई हैं और उनके साथ सुष्मिता देव को राजनीतिक अभियानों में मदद करने वाली एक निजी फर्म के कुछ कर्मचारी भी घायल हो गए हैं।
त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस की गतिविधियों पर नजर रखने वाली सुष्मिता देव ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे भाजपा का हाथ है। सुष्मिता देव ने दावा किया है कि ये हमला बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने किया है। टीएमसी की त्रिपुरा इकाई ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए न्याय की मांग की है।
रिपोर्ट के मुताबिक सांसद सुष्मिता देव पर जब ये हमला हुआ तो वो पॉलिटिकल पब्लिक रिलेशंस एवं सलाहकार फर्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) के कर्मचारी के साथ थीं।
— Nazima Khatun (@NazimaK37045080) October 22, 2021
इसलिए इस हमले में वो लोग भी घायल हो गए हैं। राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर और I-PAC ने इस साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2021 के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी के साथ काम किया था।टीएमसी की त्रिपुरा इकाई ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सांसद सुष्मिता की क्षतिग्रस्त कार की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। वीडियो में दिख रहा है कि तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिन्ह और छत पर लाउडस्पीकर लगी नीली एसयूवी पर कई वार किए गए हैं।
तृणमूल कांग्रेस ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है, “सुष्मिता देव के साथ टीएमसी के 10 अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं द्वारा अमतली बाजार में दोपहर करीब 1:30 बजे से हमला किया गया। अपराधियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की, टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर शारीरिक हमला किया और महिला पार्टी कार्यकर्ताओं पर भी हमला किया।”