पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे करीब आ रही है, सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है। अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद नूसरत जहां (Nusrat Jahan) ने भाजपा को लेकर विवादित बयान दिया है। Nusrat Jahan ने एक रैली में कहा कि भाजपा वायरस से भी खतरनाक है। कोरोना वायरस से भी ज्यादा। और यदि भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता में आई तो अल्पसंख्यकों यानी मुस्लिमों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। बंगाली भाषा में रैली को संबोधित करते हुए Nusrat Jahan ने कहा कि भाजपा आदमी को आदमी से लड़ाती है। इसलिए भाजपा को पश्चिम बंगाल की सत्ता से दूर रखना जरूरी है। Nusrat Jahan ने कहा कि प्रदेश की जनता को ममता बनर्जी पर भरोसा है।