21.1 C
Delhi
Friday, February 7, 2025

अयोध्या के रामलला मंदिर में बदला दर्शन और अनुष्ठान का समय, अब सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक खुलेगा मंदिर

अयोध्या, 7 फरवरी 2025, शुक्रवार। अयोध्या के रामलला मंदिर में दर्शन और अनुष्ठान के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है, जिसके तहत अब मंदिर सुबह सात बजे की जगह छह बजे खुलेगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मंदिर अब सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा।
ट्रस्ट के मुताबिक मंदिर में मंगला आरती तड़के चार बजे होगी जिसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद श्रृंगार आरती सुबह छह बजे होगी और उसी समय मंदिर आम लोगों के लिए खुल जाएगा।
ट्रस्ट के अनुसार राजभोग दोपहर 12 बजे लगाया जाएगा और भोग लगने के बाद भी श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। ट्रस्ट के अनुसार मंदिर में संध्या आरती शाम सात बजे होगी। इस दौरान मंदिर के पट 15 मिनट के लिए बंद रहेंगे और उसके बाद उन्हें खोल दिया जाएगा।
ट्रस्ट ने कहा कि शयन आरती रात 10 बजे होगी, जिसके बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। ट्रस्ट द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पहले शयन आरती रात साढ़े नौ बजे होती थी।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »