सलमान के जन्मदिन पर शामिल हुए ये सितारे

0
76
सलमान खान आज यानी 27 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान के बर्थडे की इनसाइड तस्वीरें और उनके जन्मदिन का सेलिब्रेशन देखने को मिल रहा है। सलमान के दोस्त और संगीत निर्देश साजिद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा किया है। वीडियो में सलमान केक काटते नजर आ रहे हैं।
यूलिया वंतूर भी हुईं शामिल
तस्वीरों में सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी नजर आ रही हैं। सलमान के साथ आयुष शर्मा और उनकी बेटी कुछ प्यार भरे पल बिताते नजर आ रहे हैं। सलमान के कई करीबी दोस्त भी उनके जन्मदिन की पार्टी में पहुंचे।
सलमान के जन्मदिन पर शामिल हुए ये सितारे
सलमान खान के जन्मदिन पार्टी में सोहेल खान, आयुष शर्मा, एक्स गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर, अरबाज खान, शूरा खान, बॉबी देओल, निर्वाण भी दिखाई दिए। अर्पिता और आयुष इस समारोह में सलमान खान के साथ अपनी बेटी का जश्न मनाते भी नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here