N/A
Total Visitor
26.8 C
Delhi
Tuesday, July 1, 2025

गरीब बनाती हैं रसोई में रखी ये 5 चीजें, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र का हिंदू धर्म में बहुत अहम स्थान है। घर में वास्तु नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है। खासतौर से रसोई में वास्तु शास्त्र का पालन जरूर करना चाहिए नहीं तो वास्तु दोष लग सकता है, जिसकी वजह से घर के सदस्यों को बहुत परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। रसोई घर हमारे घर के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से में से एक है। मान्यताओं के अनुसार यहां से ही घर में सुख-समृद्धि आती है। वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि रसोई घर में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें रखने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है और माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं, जिससे घर में गरीबी आ सकती है। ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं कि किन 5 चीजों को रसोई में रखने से बचना चाहिए।

जूठा और बासी खाना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी जूठा या बासी खाना घर में नहीं रखना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है और घर में दरिद्रता आ सकती है।

ज्यादा समय तक गुथा हुआ आटा
अगर आपने आटा गूंथा है और उसे तुरंत इस्तेमाल नहीं किया है, तो उसे ज्यादा देर तक रखने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इससे राहु और शनि के बुरे प्रभाव को झेलना पड़ सकता है। साथ ही इससे नकारात्मकता के साथ साथ घर में कलेश भी बढ़ता हैं।

टूटे हुए बर्तन
टूटे-फूटे बर्तन नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटी हुई थाली, छोटी डिश, बाउल आर्थिक तंगी का बड़ा कारण बनती है। इन्हें कभी भी रसोई में नहीं रखना चाहिए। टूटे हुए बर्तनों को जल्दी से जल्दी घर से बाहर निकाल दें।

तेज और नुकीली चीजें
किचन में कैंची और चाकू जैसी नुकीली चीजें खुली हुई नहीं रखनी चाहिए। इसलिए चाकू, छुरी, कैंची जैसी तेज और नुकीली चीजें हमेशा ढककर रखनी चाहिए। इन्हें खुला रखने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। मान्यताओं के अनुसार इस चीजों को खुला रखने से घर परिवार के खर्चे बढ़ सकते हैं।

खाली डिब्बे
खाली डिब्बे और बोतल भी नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होते हैं। इन्हें रसोई में ज्यादा देर तक नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि रसोई में खाली डब्बे, जार रखने से दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »