दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश होगी। इससे तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कल की बारिश के बाद पारा चार डिग्री तक गिर गया था।
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। बुधवार को दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक 37.1 एमएम बारिश हुई। वहीं शाम साढ़े पांच बजे तक छह एमएम बारिश दर्ज हुई।