अयोध्या, 17 नवंबर 2024, रविवार। आस्ट्रेलिया में बनने वाले विश्व के सबसे ऊंचे श्रीराम मंदिर के लिए भारत की पवित्र मिट्टी और नदियों का जल एकत्र किया जाएगा। यह मंदिर पर्थ शहर में 150 एकड़ में बनेगा और इसकी ऊंचाई 721 फीट होगी।
श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सिंह ने घोषणा की है कि वे भगवान श्रीराम के वनवास मार्ग पर पथ यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा 19 नवंबर 2024 को शुरू होगी और इसमें सरयू नदी में स्नान, हनुमान गढ़ी का दर्शन, और श्रीराम दरबार का दर्शन शामिल होगा।
इस आयोजन में रायबरेली के पूर्व विधायक राजा सुरेंद्र सिंह और इंटरनेशनल श्रीराम वैदिक एंड कल्चरल यूनियन पर्थ, ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष डॉक्टर दिलावर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
पथ यात्रा का कार्यक्रम:
सुबह 11 बजे: सरयू नदी में स्नान
दोपहर 12 बजे: हनुमान गढ़ी का दर्शन
1 बजे: श्रीराम दरबार का दर्शन
दोपहर 2 बजे: श्रीराम दरबार से पैदल पथ यात्रा शुरू होगी, जो 20 किलोमीटर दूर गौरा घाट तक जाएगी।