N/A
Total Visitor
35.1 C
Delhi
Friday, May 9, 2025

अयोध्या में होगी दुनिया की सबसे बड़ी रामलीला, बॉलीवुड के सितारे निभाएंगे किरदार –

नोएडा : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी में दुनिया की सबसे बड़ी रामलीला का आयोजन किया जाएगा। इस साल इसमें बॉलीवुड की आठ हिरोइनों के अलावा तमाम नामचीन कलाकार रामलीला के मंचन में चार चांद लगाएंगे। यह जानकारी बुधवार को सेक्टर-29 स्थित मीडिया क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अयोध्या रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक और महासचिव शुभम मलिक दी।

पिछले साल 25 करोड़ लोगों ने देखी थी रामलीला

सुभाष मलिक और शुभम मलिक ने बताया कि इस साल अयोध्या की रामलीला में बॉलीवुड के बड़े कलाकार काम कर रहे हैं। पिछले साल 25 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने अयोध्या की रामलीला को देखा था। इस साल कोशिश है कि रामभक्त अयोध्या की रामलीला को ज्यादा से ज्यादा देख पाएं। इस साल अयोध्या की रामलीला को यूट्यूब चैनल पर लाइव दिखाया जायेगा।

श्रीराम का किरदार निभाएंगे राहुल भूचर

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाने-माने बॉलीवुड कलाकार बनवारी लाल झोल ने कहा कि इस बात की खुशी है कि उन्हें इस साल अयोध्या की रामलीला में काम करने का मौका मिल रहा है। बॉलीवुड एक्टर राहुल भूचर ने कहा कि उन्हें अयोध्या की रामलीला में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। इस बात की उन्हें बेहद खुशी है। पिछले साल उन्होंने अयोध्या की रामलीला मे काम किया था।

14 से 24 अक्टूबर तक होगा मंचन

सुभाष मलिक और शुभम मलिक ने बताया कि इस साल 14 से 24 अक्टूबर तक शाम 7:00 से रात 10:00 बजे तक राम कथा पार्क, नया घाट, अयोध्या से रामलीला मंचन का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इस साल अयोध्या की रामलीला को सेटेलाइट चैनल्स पर भी लाइव दिखाया जाएगा। अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है। इस साल अयोध्या की रामलीला का चौथा संस्करण है। यह धार्मिक आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह के सहयोग से होता है।

बॉलीवुड के ये कलाकर निभाएंगे किरदार

इस बार अयोध्या की रामलीला में बॉलीवुड और टीवी के कलाकार विभिन्न किरदार में नजर आएंगे। इनमें पूनम ढिल्लों (मां शबरी), गजिंदर चौहान (राजा जनक), रजा मुराद (अहिरावण), राकेश बेदी (विभीषण), गिरिजा शंकर (रावण), अनिल धवन (इंद्रदेव), रवि किशन (केवट), वरुन सागर (हनुमान), सुनील पाल (नारद मुनी), राहुल भूचर(श्रीराम), लिली सिंह (मां सीता), जिया (केकई), मंघिशा (कौशल्या), अमिता नागिया (मंदोदरी), शिबा ऋतु शिवपुरी, भाग्यश्री (वेदमती), शिवा (कुम्भकरण), बनवारी लाल झोल (परशुराम), मनोज बक्शी (राजा दशरथ), गुलशन पाण्डेय, अवतार गिल और ममता सिंह शामिल हैं।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »