N/A
Total Visitor
26 C
Delhi
Sunday, June 29, 2025

बिहार और गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की टीम ने दो लाख के इनामी बदमाश को मुठमेड़ में मार गिराया

गुरुग्राम के बाढ़ गुर्जर पुलिस चौकी क्षेत्र में बिहार और गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की टीम ने दो लाख के इनामी बदमाश को मुठमेड़ में मार गिराया है। उस पर बिहार के सीतामढ़ी थाने में विधायक से रंगदारी मांगने के मामले में केस दर्ज हुआ था। 
मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई जब बदमाश बाढ़ गुर्जर पुलिस चौकी के क्षेत्र में बाइक से निकल रहा था। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने गोली चलाई। जबावी कार्रवाई में वह घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। 26 वर्षीय गैंगस्टर का सिविल अस्पताल लाया गया। घटना सुबह 4:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। नवनियुक्त डीसीपी क्राइम राजेश फौगाट के नेतृत्व में कार्रवाई हुई।
गैंगस्टर सरोज ने जदयू के विधायक पंकज मिश्रा से रंगदारी मांगी थी। विधायक से रंगदारी मांगने पर सीतामढ़ी थाने में मामला दर्ज हुआ था। आरोपी की तलाश में बिहार पुलिस ने दिल्ली व गुरुग्राम के आसपास डेरा डाल रखा था। बिहार के रहने वाले अपने करीबियों के पास फरारी काट रहा था। 

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »