N/A
Total Visitor
40.8 C
Delhi
Saturday, June 28, 2025

सस्पेंस खत्म! न्यूज अड्डा इंडिया के खबर पर लगी मुहर, बीजेपी के होंगे चंपाई

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने पर मुहर लग गई है। पिछले कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी कि वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। चंपाई के बीजेपी में शामिल होने की खबर न्यूज अड्डा इंडिया ने पहले ही बता दिया था। कद्दावर आदिवासी नेता चंपाई सोरेन ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस बैठक के बाद यह भी साफ हो गया कि वह भाजपा में शामिल होंगे। असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। असम के सीएम ने एक्स पर अपने पोस्ट में यह भी बताया कि चंपाई सोरेन 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि 28 अगस्त को चंपाई सोरेन रांची आयेंगे और पार्टी व सरकार में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे देंगे।

गौरतलब है कि, एक सप्ताह पूर्व ही चंपाई सोरेन ने झामुमो छोड़ने का संकेत दे दिया था। वह दिल्ली गये थे। फिर दो दिनों बाद सरायकेला वापस आ गये। इस दौरान वह लगातार अपने समर्थक से मिलते रहे। रविवार को वह फिर कोलकाता चले गये और वहां से दोबारा दिल्ली गये। दिल्ली के होटल ताज में वह दिन भर रुके रहे। देर रात में हिमंता विश्व सरमा उन्हें अपनी गाड़ी में बिठा कर अमित शाह से मिलाने ले गये। करीब आधे घंटे तक अमित शाह के साथ उनकी बातचीत हुई। इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने पर सहमति बनी।

दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री व बीजेपी के दिग्गज नेता अमित शाह से मुलाकात के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन अब जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा घेरे में रहेंगे। दिल्ली से रांची पहुंचते ही जेड प्लस की सुरक्षा उन्हें मिल जाएगी। दरसल, बीजेपी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। उसकी नजर यहां के आदिवासी वोटरों पर है जिनका बड़े स्तर पर समर्थन अभी तक बीजेपी को नही मिला है। यही वजह है कि पार्टी के चुनाव पर्यवेक्षक और असम के सीएम हिमंत बिश्वा सरमा की भी नजर पार्टी में हाशिए पर चले गए आदिवासी नेताओं पर है। वह बारी-बारी से सभी आदिवासी नेताओं से मिल रहे हैं।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »