मणिपुर के चूड़चंद्रपुर जिले में गुरुवार को भी स्थिति तनावपूर्ण थी। इसके मद्देनजर स्कूल और बाजार बंद रहे। पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले ‘हमार’ और ‘जोमी’ समुदायों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। कई लोग घायल हुए थे। इसके बाद चुराचांदपुर में कर्फ्यू लगाया गया है।
एक अधिकारी के अनुसार, जिले में स्कूल और बाजार बंद रहे। चर्च के लोग और नागरिक संगठन शांति बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं। सुरक्षाबलों ने बुधवार रात फ्लैग मार्च किया जिससे हिंसा की घटना न हो।
हमार समुदाय के शख्स की मौत के बाद बिगड़े हालात
जिले में मंगलवार रात हुई झड़प में हमार समुदाय के 51 वर्षीय लालरोपुई पाखुआंगते की गोली लगने से मौत हो गई थी। उसे सिएलमेट क्रिश्चियन अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हमार इनपुई महासचिव रिचर्ड हमार पर रविवार को जोमी समुदाय के लोगों ने हमला किया था।