N/A
Total Visitor
31.6 C
Delhi
Friday, June 27, 2025

अर्जुन कपूर कहते हैं , पैपराजी ने सीमाओं को बनाए रखने के लिए समय के साथ सीखा है, जो सम्मान के पात्र है

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अकसर उनका शरारती अंदाज देखने को मिल ही जाता है। इतना ही नहीं, पैपराजी के साथ भी उनके बहुत अच्छे संबंध हैं। वह हमेशा पैपराजी को पोज देने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन कई बार ऐसा हुआ कि अर्जुन पैपराजी से बचने की कोशिश करते हुए उन्हें इग्नोर कर निकल जाते हैं। इसी बीच अर्जुन ने पैपराजी के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की है। 

मैं उनके काम का सम्मान करता हूं

इंटरव्यू में  अर्जुन कपूर कहते हैं कि मैं जानता हूं कि फोटोग्राफर भी रोजी-रोटी कमाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं उनके काम का सम्मान करता हूं। मैं हमेशा उनके लिए पोज देता हूं, ताकि उनका काम चलता रहे। उन्होंने सीमाओं को बनाए रखने के लिए समय के साथ सीखा है, जो सम्मान के पात्र है

अर्जुन आगे कहते हैं कि ऐसा नहीं है कि वो समझते नहीं हैं लेकिन कई बार वो अपनी सीमाएं पार कर गए हैं इस बारें में इस बारें में उन्हें पता नहीं होता है। ऐसे में एक दोस्त और एक बड़े भाई की तरह मैं उन्हें बताता हूं कि अरे यार आप ऐसा नहीं कर सकते। आप रात के 12 बजे चिल्लाते हुए किसी के घर में प्रवेश नहीं कर सकते। दूसरे लोग शिकायत करेंगे, इससे हमारा नाम खराब होगा। मैं केवल उसी समय ऐसा कहता हूं अन्यथा मैं बाकि समय शांत रहता हूं।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »