N/A
Total Visitor
29.9 C
Delhi
Sunday, June 22, 2025

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम आज होगा तय! भाजपा विधायक दल की बैठक में होगा फैसला

नई दिल्ली, 19 फरवरी 2025, बुधवार। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा बुधवार शाम को होने वाली भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक में की जाएगी। यह बैठक दिल्ली भाजपा कार्यालय में होगी और इसमें पार्टी के 48 विधायक शामिल होंगे।
भाजपा ने हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को हराकर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। पार्टी विधायकों द्वारा नेता चुने जाने के बाद, भावी मुख्यमंत्री सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात करेंगे।
इस बीच, रामलीला मैदान में नए सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। लगभग 50,000 लोगों के इस समारोह में भाग लेने की संभावना है।
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की रेस में कई दावेदार! कौन बनेगा दिल्ली का अगला सीएम?
दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के लिए कई नामों की चर्चा हो रही है, जिनमें प्रवेश वर्मा प्रमुख हैं। उन्होंने हाल ही में आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को विधानसभा चुनाव में पराजित किया है। इसके अलावा, भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय जैसे अन्य नेता भी इस मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शुमार बताए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री पद के अन्य दावेदार:
रवींद्र इंद्राज सिंह: बवाना (एससी) सीट से विधायक, जिन्हें ‘छुपे रुस्तम’ के रूप में देखा जा रहा है।
कैलाश गंगवाल: भाजपा के लिए पहली बार मादीपुर (एससी) सीट जीतने वाले, जिन्हें भी इसी रूप में देखा जा रहा है।

पार्टी के कुछ नेता मानते हैं कि भाजपा दिल्ली में भी अपनी रणनीति को अंजाम दे सकती है, जैसा कि उन्होंने राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में किया था।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »