N/A
Total Visitor
30.1 C
Delhi
Monday, June 30, 2025

मंत्रालय ने सभी राज्य की पुलिस को दिए निर्देश, डॉक्टरों और अन्य लोगों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर हर दो घंटे में रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म-हत्या के मामले में डॉक्टर्स का देशव्यापी प्रदर्शन जारी है। डॉक्टर्स के लगातार प्रदर्शन के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय अलर्ट हो गया है। मंत्रालय ने सभी राज्य की पुलिस से कहा है कि वे डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य लोगों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर हर दो घंटे में स्थिति रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। राज्य पुलिस बलों को भेजे गए संदेश में गृह मंत्रालय ने कहा कि विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर सभी राज्यों की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर लगातार नजर रखी जानी चाहिए।

मंत्रालय ने कहा कि कानून और व्यवस्था की स्थिति की लगातार दो घंटे की रिपोर्ट शनिवार शाम चार बजे से फैक्स/ईमेल/व्हाट्सएप के जरिये मंत्रालय के नई दिल्ली स्थिति नियंत्रण कक्ष को भेजी जाए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यों ने 16 अगस्त से रिपोर्ट भेजनी शुरू कर दी है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »