10.1 C
Delhi
Thursday, February 6, 2025

बिहार में सबसे कम तो मेघालय में सबसे अधिक 90.84 प्रतिशत मतदान हुआ

10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में 50 से 90 प्रतिशत तक मतदान हुआ। बिहार में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया। मेघालय में पश्चिमी गारो हिल्स जिले की एकमात्र गैंबेग्रे सीट पर सबसे अधिक 90.84 प्रतिशत मतदान हुआ। कर्नाटक की चन्नापटना सीट पर करीब 89 फीसदी मत पड़े।
राजस्थान की सात, पश्चिम बंगाल की छह, असम की पांच, बिहार की चार, कर्नाटक की तीन, मध्य प्रदेश की दो, छत्तीसगढ़, गुजरात, केरल और मेघालय की एक-एक सीट पर मतदान हुआ। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। बिहार की तरारी में सबसे कम 50.20 फीसदी वोट पड़े।  
उप चुनावों में मध्य प्रदेश की दो सीटों विजयपुर में 77.42 फीसदी बुधनी में 75.05 फीसदी मतदान हुआ। राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ, जिनमें रामगढ़ में 75.27 फीसदी मतदान हुआ। चौरासी में 68.55 फीसदी की खिनवांसार में 71.04 फीसदी मत पड़े। सलूंबर में 67.01 फीसदी देवली उनियारा में 60.61 फीसदी, झुंझुनू में 65.80 फीसदी, और दोसा में 55.63 मतदान हुआ। कर्नाटक उपचुनाव में तीन विधानसभा क्षेत्र में करीब 77 फीसदी मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल की 6 विधानसभा सीटों पर करीब 59.29 फीसदी मतदान हुआ। असम की पांच विधानसभा सीटों पर 64 फीसदी कुल मतदान दर्ज किया गया।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »