उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के ‘संगठन सरकार से बड़ा होता है’ बयान से खलबली मचने के बाद अब प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने भी कहा है कि संगठन से सरकार बनती है, सरकार से संगठन नहीं। संगठन से सरकार में गए इन मंत्रियों ने मौर्य के बयान का समर्थन किया है। इनमें जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह सहित करीब आधा दर्जन मंत्री ऐसे हैं जो भाजपा में पदाधिकारी भी हैं।
मौर्य ने सही कहा है कि संगठन सरकार से बड़ा होता है। सरकार और संगठन का काम जनता का कल्याण और प्रदेश का विकास करना है।