N/A
Total Visitor
38.8 C
Delhi
Saturday, June 28, 2025

उपचुनाव में भाजपा को जिताने के लिए सरकार और संगठन मिलकर तैयारियों में जुटेंगे।

प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों के होने वाले उपचुनाव में भाजपा को जिताने के लिए सरकार और संगठन मिलकर तैयारियों में जुटेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से गठित 30 मंत्रियों की टीम के अलावा सीएम, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल भी दो-दो सीटों पर चुनावी तैयारियों पर नजर रखेंगे। सीएम आवास पर सोमवार को हुई टीम-30 की बैठक में उपचुनाव की रणनीति बनाई गई। वहीं, मुख्यमंत्री सभी प्रभारी मंत्रियों से विधानसभावार अब तक की तैयारियों के बारे में फीडबैक भी लिया।

बता दें कि प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने हैं। इसकी तैयारी के लिए मुख्यमंत्री ने 30 मंत्रियों की टीम बनाकर क्षेत्र में भेजा था। सीएम ने हर सीट पर तीन-तीन मंत्रियों की ड्यूटी लगाई है। वहीं, भाजपा प्रदेश संगठन की ओर से भी पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को बूथ स्तर तक के संगठन की स्थिति के साथ ही समुदायवार जनता से अलग-अलग संवाद करके भाजपा को लेकर फीडबैक जुटाने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने ‘टीम-30’ की यह तीसरी बैठक बुलाई थी।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »