नई दिल्ली, 9 फरवरी 2025, रविवार। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने करारी शिकस्त दी है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल खुद अपनी सीट नहीं बचा पाए। उन्हें 4 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
इस पर अभिनेता अनुपम खेर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को कश्मीरी पंडितों का श्राप लगा है। अनुपम खेर ने अपने एक्स हैंडल पर अरविंद केजरीवाल की एक पुरानी तस्वीर शेयर की और उनकी हार को कश्मीरी पंडितों से जोड़ते हुए लिखा कि जब किसी के दर्द का मजाक उड़ाया जाता है तो उनकी आह श्राप का रूप ले लेती है।
भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 48 सीटें जीती हैं, जबकि आप को 22 सीटें मिली हैं। केजरीवाल ने अपनी हार के बाद कहा कि आप विपक्ष में बैठकर सकारात्मक भूमिका निभाएगी।