N/A
Total Visitor
34.5 C
Delhi
Sunday, June 1, 2025

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, 27 साल बाद भाजपा सरकार अपना बजट रखेगी।

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र (Delhi Budget 2025) सोमवार से शुरू होने जा रहा है। 27 साल बाद भाजपा सरकार दिल्ली विधानसभा में अपना बजट रखेगी। सत्र में 25 मार्च को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सदन में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगी। सरकार की योजना जनता के हर वर्ग को साधने की है।

डीटीसी की कार्यप्रणाली पर पेश होगी कैग रिपोर्ट

बजट में भाजपा के चुनावी घोषणापत्र की झलक दिखेगी, जिसमें भाजपा ने विकसित दिल्ली संकल्प पत्र में दिल्ली को विश्व की सर्वश्रेष्ठ राजधानी बनाने के साथ महिलाओं, गरीबों, छात्रों, युवाओं और श्रमिकों के जीवन स्तर को सुधारने का वादा किया है। बजट सत्र में डीटीसी के कामकाज पर कैग रिपोर्ट भी सदन में पेश की जाएगी। यह तीसरी कैग रिपोर्ट होगी, जो सोमवार को सदन में प्रस्तुत की जाएगी।

कब तक चलेगा विधानसभा का बजट सत्र?

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि यह सत्र वित्तीय नीतियों और आगामी वित्तीय वर्ष के विकास रोडमैप को निर्धारित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »