34.2 C
Delhi
Friday, March 14, 2025

अपने दुल्हे के स्वागत में दुल्हन ने किया जबरदस्त डांस

कोई भी शादी बिना डांस के पूरी नहीं होती है। कोरोना काल में जब शादी में लोगों को बुलाने की संख्या सीमित कर दी गई हो तब लोग ऑनलाइन ही शादी के वीडियो देखकर मजे लेते हैं। कोरोना काल में कई अजीबों-गरीब शादियों देखी गई हैं। जिनमें कभी दुल्हन फ्लोर पर बैठकर शराब पीती देखी गई, तो कभी दूल्हा और दुल्हन को एक साथ नाचते हुए देखा गया। हाल ही में वायरल हो रही वीडियो भी कुछ इस तरह की ही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन अपने दूल्हे का स्वागत करने के लिए आती है और नाचते हुए अपने होने वाले पति का स्वागत करती है। आईएएस पी नरहरि ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया। जिसमें एक दुल्हन अपने दुल्हे के सामने डांस करती हुई और उसका स्वागत करती हुई दिखाई देती है।

इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, इस दुल्हन ने दिल से दूल्हे के लिए डांस किया है, यह सच में अपने दूल्हे का स्वागत करते हुए कितनी खुश है।

तेलंगाना टाइम्स के अनुसार, दुल्हन पय्यावुला साई श्रिया है, जो मंचेरियल जिले के जनाराम मंडल के पोंकल गांव की रहने वाली है। रातोंरात इंटरनेट सनसनी बनीं दुल्हन मोहना भोगराजू की “बुलेटी बंदी …” की धुन पर नाच रही थी। घटना 14 अगस्त की है। दूल्हा रामकृष्णपुर का रहने वाला अकुला अशोक है। वह ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में नगर नियोजन अधिकारी के रूप में काम करता है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »