नई दिल्ली, 7 मार्च 2025, शुक्रवार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महाकुंभ में नाविक पिंटू महरा की 30 करोड़ की कमाई का ज़िक्र करने के बाद, पिंटू की क्राइम हिस्ट्री सामने आई है। पिंटू नैनी के अरैल का कुख्यात अपराधी है, जिस पर वसूली मांगने के आरोप में 21 दिन पहले नामजद किया गया था। इसके अलावा, पिंटू पर डबल मर्डर केस में आरोप लगाया गया था और वह जेल में भी रहा है। छह महीने पहले जमानत पर बाहर आने के बाद, पिंटू की गतिविधियां फिर से संदेह के घेरे में आ गई हैं।
पिंटू के परिवार के बारे में जानकारी सामने आई है कि उसके पिता बच्चा महरा नैनी थाने के गैंगस्टर थे। इसके अलावा, पिंटू के दो भाई भी निगरानीशुदा बदमाश हैं। यह जानकारी सामने आने के बाद, विपक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है और उनसे अपने सूचना सलाहकारों को बर्खास्त करने की मांग की है।