अंबानी परिवार ने सलमान खान के जन्मदिन पर अपने होमटाउन जामनगर में एक शानदार पार्टी होस्ट की।

0
231
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) 27 दिसंबर को 59 साल के हो गए। हर साल अभिनेता अपने जन्मदिन पर फैंस को तोहफा देते हैं। इस साल तोहफे के रूप में अभिनेता की आगामी फिल्म सिकंदर (Sikandar) का टीजर रिलीज किया गया। वहीं, अंबानी परिवार ने भी सल्लू मियां को जन्मदिन का गिफ्ट दिया और जामनगर में शानदार पार्टी होस्ट की।
सलमान खान ने पहले अपने परिवार के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया और फिर सारे परिवारवालों के साथ अंबानी परिवार के होमटाउन जामनगर निकल गए। 28 दिसंबर को वहां एक शानदार पार्टी होस्ट की गई, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

जामनगर में सलमान खान का बर्थडे

सलमान खान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री ने जामनगर से भाईजान के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। क्लिप में अभिनेता अपनी भांजी आयत के साथ चार टियर व्हाइट केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। पहले उनके जन्मदिन पर बर्थडे सॉन्ग बजा और फिर उनकी फिल्म का गाना बजा। इसके बाद सेलिब्रेशन के बीच खूब सारी आतिशबाजी की गई। सेलिब्रेशन में नीता अंबानी अपने पति मुकेश अंबानी के साथ बर्थडे सॉन्ग गुनगुनाती हुईं नजर आईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here