28.1 C
Delhi
Friday, July 5, 2024

आज दिल्ली में तापमान 2.8 डिग्री दर्ज,शीतलहर का रेड अलर्ट जारी

उत्तर पश्चिमी दिशाओं से चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से गुरुवार को दिल्ली का पारा कई पहाड़ी क्षेत्रों से नीचे चला गया। आज सुबह दिल्ली के लोधी रोड पर तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया। इस तरह आज दिल्ली की सुबह सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही।

वहीं सफदरजंग में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि भारत के उत्तर पश्चिमी और मध्य व पूर्वी भारत में अगले दो-तीन घंटों में बहुत घना से लेकर घना कोहरा छा सकता है। दृष्यता की बात करें तो दिल्ली के पालम में यह 25 मीटर तो सफदरजंग में 50 मीटर रिकॉर्ड किया गया।

ठंड का हाल देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने सभी यात्रियों को भी अलर्ट कर दिया है। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि अभी तो सभी उड़ाने सुचारू रूप से चल रही हैं लेकिन आने वाले समय में दृष्यता कम होने के चलते उड़ानों में देरी हो सकती है। गौरतलब है कि सोमवार और मंगलवार के बीच करीब 100 उड़ानें देरी से संचालित हुईं वहीं कुछ रूट डायवर्ट किया गया।मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं विभाग ने सात जनवरी तक शीतलहर चलने व सर्द दिन रहने का रेड अलर्ट जारी किया है।

कैसा रहा बुधवार का हाल प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार बर्फीली हवाओं के कारण दिल्ली का तापमान गिर रहा है। अगले तीन से चार दिनों तक दिल्ली में घने से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। दिनभर शीतलहर चलने का अनुमान जताया जा रहा है।विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 16.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली का जाफरपुर इलाका सबसे ठंडा रहा।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles