76वें गणतंत्र दिवस पर कर्त्तव्य पथ पर आज भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में कई राज्यों और मंत्रालयों की झांकियां दिखीं। परेड में भारत की उपलब्धियों और प्रगति का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पीएम मोदी द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।
इसके बाद पीएम कर्तव्य पथ पहुंचे। पीएम के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और भारत के मेहमान इंदोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो बग्गी में सवार होकर कर्तव्य पथ पहुंचे। पीएम मोदी ने दोनों का स्वागत किया।