वसंत पंचमी का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इसे सरस्वती पूजा के रूप में भी जाना जाता है। यह दिन वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। इस शुभ दिन पर भक्त ज्ञान, कला और शिक्षा की देवी मां सरस्वती की पूजा करते हैं।
साथ ही लोग पीले कपड़े पहनते हैं और विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान का आयोजन करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस दिन सच्चे भाव के साथ पूजा-अर्चना करते हैं, उन्हें सुख- शांति की प्राप्ति होती है।