N/A
Total Visitor
31 C
Delhi
Wednesday, August 6, 2025

मंत्रियों की शपथ ग्रहण समारोह शुरू,सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी

राजभवन में मंत्रियों की शपथ के लिए शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना कार्यवाही का संचालन कर रहे हैं। धनीराम शांडिल ने सबसे पहले शपथ ली। इसके बाद चंद्र कुमार ने दूसरे स्थान पर शपथ ली। सात विधायकों को मंत्री पद का शपथ दिलाई जाएगी। तीसरे स्थान पर हर्षवर्द्धन चौहान, चौथे स्थान पर जगत सिंह नेगी ने शपथ ली। पांचवें स्थान पर रोहित ठाकुर ने मंत्री पद की शपथ ली। शिमला को पहली ही सूची में तीन मंत्री मिले हैं।

मंत्रियों के तीन पद अभी खाली रहेंगे।इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छह विधायकों को मुख्य संसदीय सचिव और संसदीय सचिवों को शपथ दिलाई। सुक्खू सरकार में छह मुख्य संसदीय सचिव और संसदीय सचिव बनाए गए हैं। सुंदर सिंह ठाकुर को मुख्मयंत्री ने मुख्य संसदीय सचिव की शपथ दिलाई। रामकुमार चौधरी, मोहन लाल ब्राक्टा को भी मुख्य संसदीय सचिव और रामकुमार को संसदीय सचिव की शपथ दिलाई गई।

आशीष बुटेल भी मुख्य संसदीय सचिव बनाए गए हैं। उन्होंने भी शपथ ली। किशोरीलाल , संजय अवस्थी को भी मुख्य संसदीय सचिव बनाया गया। मुख्य संसदीय सचिव बनाने की पहल वीरभद्र सरकार में शुरू हुई थी। जब मंत्रियों को बनाने की सीमा तय हुई थी कि मुख्यमंत्री के अलावा केवल 11 मंत्री ही बनाए जा सकते हैं।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »