N/A
Total Visitor
34.3 C
Delhi
Thursday, June 26, 2025

सुनील लहरी : आजकल कोई ना कोई बुरी खबर सुनने को मिलती है मेरी प्रार्थना है झूठी अफवाह फैलाने वालों से कृपया करके इस तरह की खबर ना फैलाए

कोरोना के बीच कई बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं। ऐसे में कई सिलेब्स के निधन अफवाहें भी सामने आ रही हैं। मीनाक्षी शेषाद्री, लकी अली के बाद अब ‘रामायण’ में रावण का रोल प्ले करने वाले अरविंद त्रिवेदी के निधन की अफवाह उड़ने लगी। इस खबर का खंडन ‘लक्ष्मण’ सुनील लहरी ने किया है। उन्होंने लोगों से दरख्वास्त की है कि ऐसी अफवाहें ना उड़ाएं। 


मिल रही हैं बुरी खबरें

सुनील लहरी ने अरविंद त्रिवेदी की तस्वीरें शेयर करके मैसेज लिखा है, आजकल कोई ना कोई बुरी खबर सुनने को मिलती है कोरोना की वजह से, ऊपर से अरविंद त्रिवेदी जी (रावण) की झूठी खबर, मेरी प्रार्थना है झूठी अफवाह फैलाने वालों से कृपया करके इस तरह की खबर ना फैलाए… भगवान की दया से अरविंद जी ठीक हैं और प्रार्थना करती हूं कि भगवान उन्हें सदैव स्वस्थ रखें।


बीते साल भी उड़ी थी खबर

अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबर बीते साल भी उड़ी थी। उस वक्त उनके भतीजे ने ट्विटर पर सफाई दी थी कि अरविंद बिल्कुल ठीक हैं। बीते साल कोरोना लॉकडाउन के दौरान ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ का टेलीकास्ट हुआ था। दर्शकों ने इन दोनों धारावाहिकों को खूब पसंद किया था।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »