N/A
Total Visitor
32.3 C
Delhi
Tuesday, July 8, 2025

सुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी, सेहत में है पहले से सुधार

द कपिल शर्मा शो में ‘गुत्थी’ और ‘डॉ. मशहूर गुलाटी’ की भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता और कॉमेडियन ‘सुनील ग्रोवर’ के स्वास्थ्य को लेकर मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुनील की मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में ‘हार्ट सर्जरी’ हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील ग्रोवर के दिल में ब्लॉकेज थी और इसी के चलते उनकी सर्जरी होनी थी लेकिन शूटिंग की वजह से सर्जरी में देरी हुई।

खतरे से बाहर हैं सुनील
विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर सुनील की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “अभिनेता सुनील ग्रोवर ने मुंबई के एशियाई हॉस्पिटल में हार्ट की सर्जरी कराई है। वह अब स्वस्थ हो रहे हैं। सुनील के डॉक्टरों का कहना है कि अब वह खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत में भी पहले से काफी सुधार है। सुनील के लिए आप प्रार्थना करते रहें।

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं सुनील
सुनील ने अभी कुछ ही दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘इनफ्लूएंसर्स’ के ऊपर एक मजेदार पोस्ट साझा किया था। कॉमेडियन अक्सर अपने मजाकिया पोस्ट से दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं। वह शिमला की बर्फीली पहाड़ियों में एक वेब सीरीज की शूटिंग भी कर रहे थे, इसकी भी कुछ तस्वीरें अभिनेता ने साझा की थी।
Sunil Grover

सुनील ग्रोवर अमेजन प्राइम की वेब सीरीज तांडव में नजर आए थे। इसके अलावा सुनील ग्रोवर को सनफ्लॉवर नाम की वेब सीरीज में धांसू एक्टिंग के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया है।
newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »