N/A
Total Visitor
34.3 C
Delhi
Friday, June 27, 2025

वाराणसी में मुस्लिम नाबालिगों का पथराव: हिंदू मुहल्ले में दहशत का माहौल

https://twitter.com/NewsAddaIndia1/status/1897870991415820353?t=2XKjW1KI6zA6nH6VxVa9Xg&s=19
वाराणसी, 7 मार्च 2025, शुक्रवार। वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बुधवार रात करीब 10 बजे 9-10 साल के नाबालिग मुस्लिम बच्चों के एक समूह ने एक मकान को निशाना बनाते हुए पथराव किया। इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें बच्चे घर पर पत्थर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोगों का आरोप है कि यह घटना तरावीह के बाद की गई थी और यह पहली बार नहीं है कि ऐसी घटना हुई है। कुछ दिन पहले भी झुंड बनाकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया था।
पुलिस ने मामले की जानकारी होने पर वीडियो का सच जानने की कोशिश की। वीडियो की जांच भी कराई गई तो पता चला कि बच्चे गांव के मदरसा के हैं, जिन्होंने रात में सुनसान रोड पर हेडलाइट को टारगेट कर पथराव किया। इन बच्चों की पहचान की जा रही है। कोटवा गांव में हिंदू परिवार की संख्या बहुत कम है और मुस्लिम वर्ग की अच्छी खासी आबादी है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोगों में गुस्सा भी है। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में आक्रोश है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »