N/A
Total Visitor
29.5 C
Delhi
Monday, June 30, 2025

अलीगढ़ स्टेशन पर 10 लाख से अधिक के चोरी के गहने बरामद, 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार

लखनऊ, 20 मई 2025, मंगलवार। अलीगढ़ जंक्शन पर रेल सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 10 लाख 10 हजार रुपये की अनुमानित कीमत के चोरी के सोने-चांदी के गहने बरामद किए गए हैं।

यह कार्रवाई अलीगढ़ जंक्शन के निकास द्वार के सामने पिलखन के पेड़ के नीचे की गई, जहां पांच संदिग्ध व्यक्तियों को चोरी के यात्री सामान के साथ पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से सोने की 2 अंगूठियां, 2 चूड़ियां, 1 टॉप्स, 1 लॉकेट, 1 जोड़ी बाली, 1 जोड़ी झुमके, 1 ब्रेसलेट और चांदी की 3 जोड़ी पायल, 2 जोड़ी बिछवे, 1 चैन बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम और पते बताए:

पंकज, रामघाट रोड, महुआखेड़ा, अलीगढ़

गौरी, पुरानी पुलिया, नगला मान सिंह, अलीगढ़

नवाब, देवी नगला, गली महुआखेड़ा, अलीगढ़

भगवती प्रसाद, ग्राम विनामई, अतरौली, अलीगढ़

यादराम, लेखराज नगर, महुआखेड़ा, अलीगढ़

आरोपियों को जीआरपी थाना अलीगढ़ ले जाया गया, जहां उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इस कार्रवाई से यात्री सामान की चोरी से संबंधित कई पुराने मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस और RPF की इस संयुक्त कार्रवाई से स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »